यूपी-आगरा: BJP विधायक और बेटे बुरा फंसे, औरत ने किया बलात्कार, गर्भपात और जहर देने का केस!

यूपी में भाजपा विधायक के बेटे पर बलात्कार और जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज हुआ है। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी। और विधायक पर केस हुआ है बेटे का साथ देने का। बेटे ने रेप किया और रेप का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा?

यूपी-आगरा: BJP विधायक और बेटे बुरा फंसे, औरत ने किया बलात्कार, गर्भपात और जहर देने का केस!
(बाएं-दाएं) छोटे लाल वर्मा और शिकायत पर्ची दिखाती महिला

यूपी-आगरा: फतेहाबाद विधानसभा के विधायक हैं छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे हैं लक्ष्मीकांत वर्मा। खबरों के मुताबिक, खुद को लक्ष्मीकांत की 'पहली पत्नी' बताने वाली महिला ने लक्ष्मीकांत पर बलात्कार, जबरन गर्भपात, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, लक्ष्मीकांत पर पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करने और उसे जहर खिलाने का भी आरोप है। वहीं बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा पर बेटे का साथ देने का आरोप लगाया गया है। महिला ने आगरा के ताजगंज थाने में छोटे लाल वर्मा और लक्ष्मीकांत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

BJP MLA पर केस दर्ज

पीड़िता का कहना है कि 17 साल की उम्र में उसकी छोटे लाल वर्मा की बेटी से दोस्ती थी। वो उससे मिलने विधायक के घर जाती थी। छोटे लाल की बेटी ने ही उसका परिचय अपने भाई लक्ष्मीकांत से कराया था। पीड़िता का आरोप है कि साल 2003 में लक्ष्मीकांत ने उसे अपने घर पर बुलाया था। उसके बाद उन्होंने कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर महिला को बेहोश कर दिया और फिर उसका रेप किया।

महिला का कहना है कि लक्ष्मीकांत ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और उसको लंबे समय तक शादी का झांसा देकर 'ब्लैकमेल' करते रहे। वहीं BJP विधायक छोटे लाल वर्मा पर पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे कृत्य में उन्होंने अपने बेटे का साथ दिया। महिला ने लक्ष्मीकांत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक लक्ष्मीकांत ने उसे कई बार मारा-पीटा और जबरन गर्भपात कराया। पीड़िता ने ये भी कहा है कि लक्ष्मीकांत ने उससे मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की थी। लेकिन साल 2006 में उन्होंने दूसरी महिला से शादी कर ली। महिला के मुताबिक दूसरी शादी के बाद लक्ष्मीकांत पहली पत्नी का उत्पीड़न करने लगे। वो बंदूक दिखाकर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे। ये भी आरोप है कि लक्ष्मीकांत ने महिला से जबरन तलाक के पेपर पर साइन करा लिए थे। 

उधर, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ताजगंज थाना में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 313 (गर्भपात कराना), 323 (मारपीट), 504 (गाली-गलौज), 506 (जान से मारने की धमकी देना), 494 (पत्नी के रहते दूसरी शादी) और 328 (जहर या नशीला पदार्थ खिलाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छोटे लाल वर्मा आगरा जिले की फतेहाबाद विधानसभा सीट से BJP के विधायक हैं। इस साल हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वो लाल BJP में शामिल हुए थे। छोटे लाल वर्मा फतेहाबाद से ही बसपा के टिकट पर भी विधायकी का चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि उनके सियासी सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से ही हुई थी। बाद में वो बसपा में चले गए। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल बदलता देख फिर BJP में आ गए। 2022 में चुनाव हुआ तो सामने थीं सपा की नई नवेली उम्मीदवार रूपाली दीक्षित, जिन्हें छोटेलाल वर्मा ने लगभग 53 हजार वोटों के अंतर से हरादिया।

छोटे लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विपक्षी दल यूपी की बीजेपी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। वे BJP विधायक और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, इस कहानी को #tarkVtark स्टाफ द्वारा संपादित नहीं किया गया है और एक सिंडिकेटेड फीड से प्रकाशित किया गया है।)