अब महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर बिहार-तमिलनाडु में भी प्रस्ताव पारित, 'राहुल गांधी बनें कांग्रेस अध्यक्ष,' !

सोमवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इसी तरह, बिहार और तमिलनाडु में भी प्रस्ताव पारित किया गया।
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखें नजदीक आ गई हैं। इस बीच, पार्टी की राज्य इकाईयां अब खुलकर राहुल गांधी के पक्ष में प्रस्ताव पास करने लगी हैं। सोमवार को महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया और केंद्रीय नेतृत्व को सिफारिश भेजी है। इससे पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ की प्रदेश इकाई भी राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर चुकी है।
सोमवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया। उसके बाद पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की सिफारिश केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इस संबंध में पार्टी नेता रंजीता रंजन ने संकल्प पेश किया, जिसे जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर मुहर लगाई। इसी तरह, तमिलनाडु और बिहार कांग्रेस कमेटी की बैठकों में प्रस्ताव पारित किया कि राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहिए।