Arjun Kapoor ने किया रैंप वॉक, मिली फ्लाइंग Kiss,चीयर करती दिखीं Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फैंस को कपल गोल्स देते हैं. दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. अक्सर ही कपल एक दूसरे को सपोर्ट करता नजर आता है. शनिवार को फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो के लिए अर्जुन कपूर शो स्टॉपर बने. इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा उन्हें चीयर करती नजर आईं.

अर्जुन कपूर स्टाइलिश अंदाज में रैंप पर वॉक करते नजर आए. तो वहीं उनकी बेहद खूबसूरत गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में बैठी उनका हौसला बढ़ाती और उनके लिए हूटिंग करती नजर आईं. इसके बदले में अर्जुन ने उन्हें फ्लाइंग Kiss भी दी.

शो स्टॉपर बन अर्जुन कपूर रैंप पर उतरे तो नजारा देखने वाला था. अपने स्वाग वाली वॉक से उन्होंने ऑडियंस का दिल जीता. तो मलाइका अरोड़ा भी उनके लिए तालियां बजाती नजर आईं.

बॉयफ्रेंड को सपोर्ट करने के लिए मलाइका अरोड़ा खुद स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं. उन्होंने गोल्डन स्कर्ट और ब्रालेट को-ऑर्ड सेट के साथ मैचिंग ब्लेजर पहना था. खुले बालों, हाई हील्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ मलाइका अरोड़ा कमाल लग रही थीं. उनकी ग्लोइंग स्किन पर सबका ध्यान था.