राशि अनुसार घर की सजावट लाएगी खुशियों की सौगात, ये तरीके हैं फायदेमंद

Diwali 2022: दीपावली का त्योहार आने के कुछ दिनों पहले से ही लोग उसकी तैयारी करने लगते है। घर की सफाई करना और उसे सजाना भी एक जरूरी काम हैं। हर व्यक्ति सजावट अपने तरीके से करता है। लेकिन अपनी राशी के अनुसार घर सजाने के ज्यादा अच्छे प्रभाव होते हैं।

राशि अनुसार घर की सजावट लाएगी खुशियों की सौगात, ये तरीके हैं फायदेमंद
राशि अनुसार घर की सजावट लाएगी खुशियों की सौगात, ये तरीके हैं फायदेमंद

Diwali 2022: दीपावली पर भगवान श्री गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है दिवाली की पूजा करने से घर के सभी दोष दूर हो जाते हैं। सनातन परंपरा में दीपावली के लिए कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन न करने पर व्यक्ति की दीपावली पूजा अधूरी रह जाती है। इस त्योहार पर अपनी राशि के अनुसार सजावट करने से मां लक्ष्मी अधिक प्रसन्न होती है। जनिए आप की राशि के लिए किस तरह की सजावट है लाभकारी।।

मेष (Aries)

मेष राशि के लोग अपने घर के दक्षिण में लाल बत्ती या कोई भी लाल रंग की चीज रखें। इससे आप के प्रतिद्वंदी दूर रहेंगे और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। जब आप अपने घर को व्यवस्थित करते हैं तो प्रयास करिए कि अपने घर की दीवारें चमकीले रंगो से पुतवाएं।

वृषभ (Taurus)
इस राशि वाले लोग अपने घर में ताजे फूल और हल्के रंग का इस्तेमाल करें। घर में फूलदान रखना आप के लिए शुभ होगा। घर की कीमती चीजों को घर के उत्तरी दिशा में रखें।

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों को प्रयास करना चाहिए कि वो अपने घर मे कम से कम चीजों की सजावट करें। अपने जीवन में सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए कोशिश करें कि घर के केंद्र को हमेशा खाली रखें।

कर्क (Cancer)
कर्क राशि वाले अधिक स्थिर और सरल वातावरण में फलते-फूलते हैं। घर में सुखद प्रवाह के लिए अपने परिवार की फोटो लगाएं। घर के उत्तरी हिस्से में शीशा लगानें से धन का लाभ होगा।

सिंह (Leo)
अपने घर की सजावट के वक्त ताजे फूल लगाना सिंह राशि वालो के लिए चमत्कारी ढंग से काम करता है। बेहतर स्वास्थय और नींद के लिए अपने बेडरूम में लिली का फूल रखना लाभकारी है।

कन्या (Virgo)
घर के दोष और दरिद्रता को हटाने के लिए आप कमरे के कोने में एक बांस का पौधा लगा सकते हैं। सजावटी बांस या उसपर आधारित कलाकृतियां भी उतनी ही लाभदायक होंगी।

तुला (Libra)
तुला राशि वालों को ध्यान रखना चाहिए कि उनका घर अस्त-व्यस्त न हो। सभी प्रकार की चीजें व्यवस्थित ढंग से रखी हों। अपने घर को दिलचस्प वस्तुओं से भरें, इससे आप के समस्त परिवार को लाभ होगा।

वृश्चिक (Scorpio)
सुबह उठते ही कोशिश करें कि आप उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके एक लीटर गुनगुना पानी पीएं। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। स्टेनलेस स्टील के कंटेनर में पीने से आप स्वस्थय भी रहेंगे।

धनु (Sagittarius)
घर में एक पूजा स्थान होना आपके लिए शुभ होगा। यदि यह संभव नहीं हो, तो आप किसी भी कमरे के उत्तरपूर्वी कोने को ध्यान स्थान के रूप में रख सकते हैं।

मकर (Capricornus)
मकर राशि वाले अपने कार्य स्थान को जितना संभव हो स्वच्छ और व्यवस्थित बनाएं रखें। पढ़ने या काम करनें वाले स्थान पर भोजन न करें, और खुद की देखभाल करें।

कुंभ (Aquarius)
अपने घर में कुछ प्रेरक और दुर्लभ कलाकृति लगाएं। घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए फूल, एलोवेरा, और सरसों के साग जैसे पौधे लगाएं।